Translations:Bible Reading Hints/1/hi
परमेश्वर ने हमें अपना वचन यानी पवित्र शास्त्र दिया है ताकि हम जान सकें कि वह कौन है और वे हमसे क्या चाहते हैं। हम बाइबिल इसीलिए पढ़ते हैं ताकी परमेश्वर को बेहतर तरीके से जान पाएं और वो काम कर सकें जो परमेश्वर चाहते हैं। ये सिद्धांत हर जगह समान हैं। लेकिन सवाल यह है कि: कहाँ से पढ़ना शुरू किया जाए? आपकी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमने विभिन्न सुझाव दिए हैं। इन संस्करणों में पृष्ठ स्मृति की मूल संरचना समान है,पर सिर्फ सुझाये गये पाठ अलग है। नीचे की ओर आपको कुछ "आदर्श" संस्करण मिलेंगें जो लुका की किताब और प्रेरितों के काम से अध्ययन शुरू करने का सुझाव देते हैं ।